CM भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जीएसटी प्राधिकरण द्वारा पेईंग गेस्ट के रूप में रूम में एवं हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के किराए पर 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार से मुक्त करने के संबंध में बात रखी है।

bhupesh baghel

मुख्यमंत्री बघेल ने इस पत्र में लिखा है कि जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण द्वारा हाल ही में 12 प्रतिशत जीएसटी भुगतान के आदेश से गरीबों व निम्न मध्यम वर्ग के पालकों के लिए 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार उठाने में अत्यंत कठिनाई होगी, क्योंकि पहले से ही गरीब और निम्न वर्ग महंगाई की मार से पीड़ित है।

मुख्यमंत्री बघेल ने वित्त मंत्री सीतारमण को लिखे पत्र में कहा है कि प्राधिकरण के इस निर्णय से यह भी संभव है कि अनेक गरीब प्रतिभावान छात्रों को अपने मूल निवास स्थान वापस लौटने के लिए विवश होना पड़े। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से अनुरोध करते हुए केन्द्र सरकार के स्तर से हस्तक्षेप कर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को 12 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त भार से पहले की तरह मुक्त करने और संबंधित अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें CG News: विश्व आदिवासी दिवस पर वन विभाग द्वारा 500 करोड़ रूपए का होगा वितरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+