भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को बताया 'आइडिया ऑफ इंडिया', जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
रायपुर, जून 19। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। राहुल गांधी 52 साल के हो गए हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है, "गांधीवादी मूल्यों के साथ 'आइडिया ऑफ इंडिया' को बचाए रखने की लड़ाई के नेतृत्वकर्ता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देशहित, समाजहित और जनहित में आपकी मुखरता हमारी प्रेरणा है। ईश्वर और शक्ति दें।"

Recommended Video
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की थी। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कई राज्यों में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने देश की मौजूदा हाल पर भी चिंता जाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications