सीएम भूपेश बघेल आज करेंगे तीन जिलों का दौरा, कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की नामांकन रैली जारी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलौदाबाजार और मुंगेली दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा वह रायपुर जिले के प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। सीएम भूपेश बघेल गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे चुनावी सभा लेंगे।

सीएम भूपेश बघेल आज तीनों विधानसभा सीट के अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। इसके अलावा बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे। वह सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में प्रमोद शर्मा कांग्रेस में प्रवेश करेंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रमोद शर्मा जनता कांग्रेस की टिकट पर बलौदाबाजार से विधायक चुने गए थे।
यह भी पढ़ें कांग्रेस का फर्स्ट टाइम वोटर मैराथन 30 अक्टूबर को, CM भूपेश बघेल होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications