CM बघेल ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री को दी बधाई और कहा- राजस्थान में सबकुछ ठीक है

रायपुर। पंजाब और राजस्थान से सियासी हलचल को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एससी जाति के एक व्यक्ति चरणजीत सिंह चन्नी को पहली बार पंजाब का सीएम बनाया गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और आलाकमान द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करता हूं। राजस्थान में कोई गड़बड़ी नहीं।

cm bhupesh baghel statement on new cm of punjab and political condition of rajasthan

इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व राज्य मंत्री राजिंदर पीएस भाटिया और पूर्व भाजपा विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है। मुझे उन दोनों के साथ काम करने का मौका मिला। वे जनता के प्रति समर्पित थे। मैं उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं। बता दें कि पंजाब में सियासी हलचल के बीच आज यानी कि सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव दिल्ली पहुंच गए।

इसके बाद प्रदेश में सियासी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि मंत्री टीएस सिंह देव ने अपने इस दिल्ली दौरे को निजी यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में अपनी बहन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने इसे निजी दौरा बताया है। टीएस सिंहदेव ने ANI से बातचीत में कहा कि मैं यहां हाईकमान से मिलने नहीं आाया हूं। मैं अपने निजी काम के लिए आया हूं। आप बताए कि छ्त्तीसगढ़ में कोई एक ऐसी चीज है जो ठीक नहीं चल रही है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से राज्य सरकार में लगातार खींचतान चल रही है। पिछले ही महीने सीएम भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और टीएस सिंहदेव की दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कई मीटिंग हुई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बैठक में ढाई साल वाले फॉर्मूले पर चर्चा की गई थी। हालांकि इस बारे में किसी ने भी खुलकर बात नहीं की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+