छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने किया मंत्रियों के विभागों में फेरबदल,मोहन मरकाम को मिला आदिम जाति विभाग
CHHATTISGARH CABINET: पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम के भूपेश बघेल सरकार में मंत्री बनने के बाद सरकार में शामिल होने के बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।

नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग सौंपा गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री रविंद्र चौबे और ताम्रध्वज साहू के विभागों में भी परिवर्तन हुआ हैं।
टी एस सिंहदेव को स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन और वाणिज्यक कर विभाग के साथ ऊर्जा विभाग दिया गया है। अब तक ऊर्जा विभाग का जिम्मा सीएम भूपेश बघेल के पास था। स्कूल शिक्षा विभाग की अब मंत्री रविंद्र चौबे के पास है,वहीं कृषि विभाग अब मंत्री ताम्रध्वज साहू संभालेंगे।
मंत्री रविंद्र चौबे को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, पशुधन एवं मछली पालन विभाग, जलसंसाधन एवं आयाकाट के साथ स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग के मंत्री बनाया हैं। ताम्रध्वज साहू के पास अब गृह विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, धर्मस्व एवं पर्यटन के साथ कृषि विकास एवं किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग है। मंत्रियों के विभागों के परिवर्तन का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से करेंगे भेंट-मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications