चंद्रयान-3 की लैंडिंग से गदगद हुए CM भूपेश बघेल, इसरो के वैज्ञानिकों को किया सलाम
CHANDRAYAN BHUPESH BAGHEL: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है।
भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें PM मोदी ने देखी लाइव कवरेज, कहा- अब हम चांद पर हैं, हमने धरती पर सपना देखा, चंद्रमा पर उसे पूरा किया












Click it and Unblock the Notifications