'काका मोला तोर संग फोटो खिंचवाना है...', CM बघेल से जनचौपाल में मिलने आया ये शख्स, अब वायरल हो रही फोटो

'काका मोला तोर संग फोटो खिंचवाना हैं...', CM बघेल से जनचौपाल में मिलने आया ये शख्स, अब वायरल हो रही फोटो

नई दिल्ली, 04 जून: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने हर दौरे की तस्वीर और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर शेयर करते हैं। बीते दिनों शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानुप्रतापुर विधासभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानबेड़ा में भेंट-मुलाकात यानी जनचौपाल के लिए गए थे। इस दौरान की भी उन्होंने तस्वीर अपने फेसबुक पर पोस्ट की है। इस जनचौपाल में छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय के बल्दू नरेटी भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने आए थे, जिसके साथ सीएम ने तस्वीर खिंचवाई, जो अब वायरल हो रही हैं।

cm bhupesh baghel

बल्दू नरेटी की तस्वीर शेयर कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, ''भानबेड़ा में भेंट-मुलाकात के लिए बल्दू नरेटी भी आए और अपनी विशेष मांग लिखकर लाए...।'' बा दें कि बल्दू नरेटी की मांग थी कि सीएम बघेल उनके साथ तस्वीर खिंचवाए हैं। बल्दू नरेटी अपने साथ एक प्लेकार्ड लेकर आए थे, जिसपर लिखा था, ''काका मोला तोर संग फोटो खिंचवाना हैं...''। वहीं उनकी टीशर्ट पर लिखा था, ''कोनो बात के नहीं हैं चिंता, काका हमर हे जिंदा....।''

सीएम भूपेश बघेल द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर अभी तक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स और डेढ़ हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। तस्वीर के नीचे कमेंट कर कई यूजर ने भूपेश बघेल को ''काका'' कहकर संबोधित किया है।

बता दें कि बघेल ने भानबेड़ा के भेंट-मुलाकात के दौरान जनहित में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सीएम बघेल ने भानबेड़ा में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई चीज बनवाने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+