छत्तीसगढ़ से राज्यपाल अनुसूईया उइके की विदाई, विमानतल तक छोड़ने गए CM भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल सवेरे 9:45 बजे माना विमान तक पहुंचेंगे। ज्ञात हो कि जनवरी 2019 में राष्ट्रपति ने अनुसूईया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया था।
आरक्षण पर तकरार के बीच मंगलवार काे राज्यपाल अनुसूईया उइके की छत्तीसगढ़ से विदाई हो गई। उइके को रायपुर के माना स्थित स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी गई। इसके अलावा उन्हें विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उइके को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।

राज्यपाल उईके स्टेट हैंगर पर राज्यपाल विदा करने पूरी सरकार पहुंची। सीएम भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी उन्हें विदाई दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद उन्हें हवाई जहाज तक छोड़ने पहुंचे।रनवे पर राज्य पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। वह रायपुर से दिल्ली होकर मणिपुर के लिए रवाना हुई हैं।
Recommended Video
गौरतलब है कि उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है । वही छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल सवेरे 9:45 बजे माना विमान तक पहुंचेंगे। ज्ञात हो कि जनवरी 2019 में राष्ट्रपति ने अनुसूईया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया था। वह लगभग 4 साल इस पद पर रहकर विदा हुई हैं। इस बीच मध्य स्वेच्छानुदान मद से लोगों की सहायता के लिए 2 करोड़ 46 लाख 55 हजार 245 रुपए स्वीकृत करवाए थे।












Click it and Unblock the Notifications