कांकेर दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने किया मातृ एवं शिशु रोग अस्पताल का उद्घाटन, मिलेंगी यह सुविधाएं
रायपुर, जून 06। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों कांकेर जिले के दौरे पर हैं, जहां वो प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए गए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री ने कांकेर जिला मुख्यालय के अलबेलापारा में मातृ एवं शिशु रोग अस्पताल का शुभारंभ किया।

कोरोना में अस्पताल बना था विश्वविद्यालय
आपको बता दें कि इससे पहले यहां आदर्श महिला महाविद्यालय संचालित किया जा रहा था, लेकिन कोरोनाकाल में इसे कोविड अस्पताल में बदल दिया था, जिसके बाद जिला चिकित्सालय कांकेर में संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल को यहां शिफ्ट किया गया है।
क्या सुविधाएं होंगी इस अस्पताल में?
आपको बता दें कि इस अस्पताल में मां एवं बच्चों का हर प्रकार का इलाज होगा। इस अस्पताल में प्रसुति एवं स्त्री रोग ओ.पी.डी., सोनोग्राफी, डिलिवरी से पहले और बाद के रूम, एक्लेमशिया कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, मातृ आई.सी.यू. एवं पी.पी.ओ.टी. और शिशु स्वास्थ्य में शिशु रोग ओ.पी.डी., नवजात शिशु चिकित्सा ईकाई, शिशु गहन चिकित्सा ईकाई, स्टेप डाऊन, 57 बिस्तरीय वार्ड एवं पोषण पुनर्वास केन्द्र की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कांकेर में इस अस्पताल के शुरू होने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
सीएम ने कल कांकेर में दी थी 109 करोड़ रुपए की सौगात
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को भी कांकेर जिले में ही थी। रविवार को सीएम ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत अंतागढ़ विधानसभा के क्षेत्रवासियों को 109 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने जिला मुख्यालय स्थित विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 31 करोड़ 45 लाख रुपए के 47 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 77 करोड़ 69 लाख रुपए के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण किया था।












Click it and Unblock the Notifications