CM भूपेश बघेल का प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार, कहा- मोदी छत्तीसगढ़ आए और झूठ बोलकर चले गए
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आए और झूठ बोलकर चले गए, झूठ बोलकर अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर अब राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के जशपुर आए थे। जहां उन्होंने जनसभा को भी संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी और गोबर खरीदी योजना पर सवाल उठाए थे।
सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के नवगठित सीडब्ल्यूसी की पहली बैठक में शामिल होने के लिए हैदराबाद रवाना होने से पूर्व रायपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
सीएम भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना को लेकर पीएम पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि, "मोदी यहां आए और झूठ बोलकर चले गए. 265 करोड़ का हमने गोबर खरीदा है और वो 1300 करोड़ का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पीएम मोदी कई मंच पर हमारी योजना की तारीफ कर चुके हैं।
बघेल ने कहा कि ''नीति आयोग की बैठक में भी हमारी योजना की तारीफ हो चुकी है. ये सिर्फ आरोप लगा रहे हैं. यह सब वो अडानी के लिए करने आए हैं, प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठे हैं और झूठ बोलकर जाएं, ये तो आश्चर्य की बात है।












Click it and Unblock the Notifications