कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने की बैठक, कहा- लॉकडाउन हमारा अंतिम विकल्प है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को बैठक की। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक के दौरान सभी जिलों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। इसके अलावा सीएम बघेल ने विभागीय अधिकारियों को इलाज और कोरोना के नियंत्रण की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी बड़े आयोजनों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा लॉकडाउन को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि लॉकडाउन हमारा अंतिम विकल्प होगा।

cm bhupesh baghel did meeting for coronavirus

Recommended Video

    Covid Vaccination 15-18 Years : आज 16 लाख से ज्यादा बच्चों को लगाई गई Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि राजधानी रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। प्रदेश में इस वक्त कोरोना के 1 हजार 273 मरीज हैं, जिनमें से 301 मरीज अकेले रायपुर में ही हैं। वहीं रविवार को रायपुर के 90 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब औसतन 127 मरीज प्रतिदिन मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गए बुलेटिन के मुताबिक रविवार को दिन भर में केवल 15 हजार 978 सैंपल की टेस्टिंग हुई।

    इस दौरान 290 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बिलासपुर में 52, कोरबा में 40, रायगढ़ में 37 और दुर्ग में 33 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इन नए मामलों के साथ ही रायगढ़ में 257, बिलासपुर में 235, दुर्ग में 112, कोरबा में 97 और जांजगीर चांपा जिले में कोरोना के 69 केस सक्रिय हैं। वहीं प्रशासन ने आईआईटी भिलाई के रायपुर स्थित परिसर को कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

    दो दिन पहले यहां पांच स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उनके कमरों को सील कर दिया गया था। अब परिसर को कंटेनमेंट जोन बनाकर कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। अमलीडीह की पुलिस कॉलोनी में भी एक केस मिला है। रोहिणीपुरम के एक शिक्षण संस्थान में भी दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नवा रायपुर, आरंग, तिल्दा में भी कोरोना के केस सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+