CM भूपेश बघेल ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की, राहुल गांधी को बताया दूरदर्शी

रायपुर। बीते शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून को वापस का ऐलान कर दिया, जिसके बाद से सियासी बयानबाजी शुरू है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अहंकारी रावण से की है। शनिवार को रायपुर में हुए पंचायत राज सम्मेलन में उन्होंने मंच से एक बयान दिया।

CM bhupesh baghel did compare of pm modi to ravan

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब किसानों का आंदोलन हुआ तो किसानों को कहा गया कि ये बेकार बैठे हैं, इसलिए आंदोलन कर रहे हैं। किसानों को दलाल कहा गया, यहां तक कि आतंकवादी बताया गया। कहा गया कि ये आंदलोनजीवी हैं। किसानों पर कई तरह से अपमानजनक तमगे लगाने के प्रयास किये गए। लेकिन हिंदुस्तान का किसान डटा रहा और सरकार को झुकना पड़ा । हम तो कहते हैं कि रावण का घमंड नहीं टिक सका तो मोदी का घमंड कहां से टिकेगा।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि एक अंग्रेज़ पत्रकार ने महात्मा गांधी के बारे में कहा था कि इतिहास में कोई एक व्यक्ति इतनी बार सही साबित नहीं हुआ। उसी नैतिक विरासत ने राहुल गांधी जी को वह नज़र दी है जिससे वे दूर तक देख पा रहे हैं। कोरोना, लॉकडाउन, मंदी से लेकर चीन और किसान कानून तक हर बार वे सही साबित हुए।

Recommended Video

    Bhupesh Baghel ने रावण से की PM Modi की तुलना !, Rahul Gandhi पर ये बोले | वनइंडिया हिंदी

    इससे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि किसान जीते और मोदी का अहंकार हार गया। यह उन किसानों की जीत है जो एक साल से अधिक समय से चीन-पाक समर्थक आतंकवादी कहे जाने का विरोध कर रहे थे। बीजेपी ने उन्हें क्या नहीं बुलाया? अंत में झुकना ही पड़ा। मोदी जी और बीजेपी को देश और किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+