CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर काटा डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक
BHUPESH BAGHEL BIRTHDAY: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटाकर खुशियां मनाई। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल आज यानी 23 अगस्त को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके देशभर से आम और खास लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने जो केक काटा है, उसका डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को तोहफा, रायपुर में हुई बीपीओ की शुरूआत












Click it and Unblock the Notifications