CG News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश बघेल
Karnataka Bhupesh Baghel: स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा की सूची में जहां पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है तो वहीं कांग्रेस सूची में सबसे प्रथम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम है।

Bhupesh Baghel On Karataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से बीजेपी की की लिस्ट में कोई भी नेता शामिल नहीं है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में शामिल है।
स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय और राज्य के नेताओं सहित 40 लोगों को जगह दी गई है। भाजपा की सूची में जहां पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है तो वहीं कांग्रेस सूची में सबसे प्रथम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम है। इस सूची में कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान से सचिन पायलट को जगह नहीं दी गई है। इसपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्टार प्रचारक बनाने के लिए चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक़ 40 लोगों की सीमा है। एक फ़ेज़ में चुनाव हो रहा है, तो सीमाएँ हैं। पार्टी जरूरत के हिसाब से सबकी जिम्मेदारी तय करती है।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ से किसी भी नेता का नाम शामिल नहीं होने को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयानों से स्पष्ट है कि भाजपा में दो-फाड़ हो चुकी है।नरेंद्र मोदी जी-अमित शाह जी पर पार्टी के नेताओं का भरोसा खत्म हो गया है।रोजगार, महंगाई, अडानी के सवालों पर वे सब चुप हैं, इसलिए अब दूसरे नेताओं के रास्ते पर भाजपा चल रही है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, CM भूपेश बघेल की जनता से की अपील गर्मी और लू से बचें












Click it and Unblock the Notifications