Chhattisgarh News: आभार सम्मेलन में शामिल हुए CM भूपेश बघेल, भिलाई को दी विकास कार्यों की सौगात
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने गृहनगर भिलाई के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अंतर्गत सेक्टर 01 नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शामिल होकर शहर को 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रूपए लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात दी। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें भी दी। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई छत्तीसगढ़ में मिनी भारत कहलाता है। यहां हर धर्म, हर भाषा के लोग प्रेमभाव के साथ रहते हैं।

पूर्व में भिलाई को भी रोजगार, विकास के लिए जूझना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि भिलाई स्टील प्लांट को यहां जमीन दी गई थी, तब वह कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए दी गई थी ताकि भिलाई में स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विकास कर रहे, लेकिन ऐसा नहीं पाया और लोगों ने अपने जीवनभर की कमाई भिलाई स्टील प्लांट को दे दी, फिर भी हक़ नहीं मिला।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 23 साल बीत चुके हैं, अब आपको आपकी जमीन वापस मिलेगी।छत्तीसगढ़ सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का लाभ भी मिल रहा है। पेयजल , स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल , सबका लाभ मिलना चाहिए। सीएम भूपेश बघेल ने जनता को बताया कि राज्य सरकार ने टाटा के साथ एमओयू किया ताकि आईटीआई को अपडेट करके 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications