सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का सरगुजा दौरा रद्द, खराब मौसम बना वजह

CM Bhupesh Baghel Sarguja: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह का सरगुजा प्रवास ख़राब मौसम की भेंट चढ़ गया है। दरअसल दोनों नेता काफी लम्बे वक़्त के बाद एक साथ अंबिकापुर जा रहे थे,जिसका लोगो का बेसब्री से इंतज़ार था, लेकिन खराब मौसम की वजह से दौरा रद्द हो गया है। दोनों नेता ऑनलाइन जुड़कर ​​​​​​ अंबिकापुर में आज करोड़ों के विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

bhupesh baghel t s singhdeo

अंबिकापुर के विधायक और सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव को हाल में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है,जिसके बाद वह पहली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र जा रहे थे। दोनों नेताओ के सरगुजा प्रवास को कांग्रेस संगठन में चुनावी दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण माना जा रहा था।

बहरहाल शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम ख़राब है। इसी वजह से सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द किया गया है। कहा जा रहा है कि अंबिकापुर में लैंडिंग और टेकऑफ के लिए मौसम अनुकूल नहीं है, इसलिए अब सीएम अंबिकापुर नहीं जाएंगे। ज्ञात हो कि सीएम भूपेश बघेल आज सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कर कुल 390 करोड़ 70 लाख रुपए के कार्यों की सौगात जिले को देंने वाले थे।

यह ही पढ़ें उप मुख्यमंत्री सिंहदेव का बयान, छत्तीसगढ़- ओड़िशा के बीच महानदी जल विवाद का शीघ्र होगा समाधान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+