उप मुख्यमंत्री सिंहदेव का बयान, छत्तीसगढ़- ओड़िशा के बीच महानदी जल विवाद का शीघ्र होगा समाधान
Chhattisgarh Odisha Mahandi Dispute: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने संकेत दिए हैं कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच चल रहे महानदी जल विवाद को जल्द निपटा लिया जायेगा। उन्होंने बुधवार को भुवनेश्वर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही।

बुधवार को छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने ओडिसा कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओडशा के साथ-साथ संपूर्ण देश में ही कांग्रेस का भविष्य उज्जवल है। टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ और ओडिसा में मध्य जारी महानदी जल विवाद के शीघ्र निपटारे की बात कही है।
टीएस सिंहदेव ने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच लंबे वक़्त से चले आ रहे महानदी जल विवाद का समाधान कर लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ और ओडिसा चाहें तो जल विवाद को बातचीत के माध्यम सुलझाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि महानदी का 80 प्रतिशत पानी समुद्र में जा रहा है, हमे इसका बेहतर से इस्तेमाल करें, हमे ऐसा करने के बारे में सोचना चाहिए।
सिंहदेव ने पत्रकरो से कहा की ओडिशा के साथ-साथ पूरे सम्पूर्ण में कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल है। हर कोई कर्नाटक विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहा था, कर्नाटक में कांग्रेस की विजय के बाद सभी की धड़कनें बढ़ गई है। भाजपा ने कर्नाटक में कई तरह के हथकंडे अपनाए. लेकिन वह जीत का स्वाद नहीं चख सकी।
यह भी पढ़ें CG News: जीएसटी को सुविधाजनक बनाने का प्रयास, मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने डीलरों से मांगे सुझाव












Click it and Unblock the Notifications