छत्तीसगढ़ सीएम बघेल ने कहा- सबसे पहले अंत्योदय कार्ड धारकों को लगाएंगे कोरोना टीका

रायपुर, 30 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार रात को प्रदेश की जनता को संबोधित किया है। बघेल ने अपने संबोधन में कोरोना वायरस संक्रमण और टीकाकरण को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि एक मई से 18 साल से ज्यादा के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं लेकिन हमारे पास इतनी डोज नहीं है कि सभी को टीका दिया जा सके। ऐसे सबसे पहले गरीब लोगों को टीका दिया जाएगा।

Chhattisgarh CM bhupesh baghel, coronavirus vaccine, coronavirus, Chhattisgarh, bhupesh baghel, भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ सीएम ने कहा, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी क्योंकि अपने नागरिकों की जीवन रक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है 1 मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए हमने सभी जिलों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत सरकार ने अवगत कराया है कि 18-45 साल के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए 1,03,040 वैक्सीन डोज ही उपलब्ध कराएगी। हमारे पास वैक्सीन की कमी है इसलिए हम अपने राज्य के सबसे गरीब लोगों जिनके पास अंत्योदय कार्ड है, उनसे सबसे पहले वैक्सीनेशन की शुरूआत करेंगे।

भूपेश बघेल ने कहा कि इन परिस्थितियों में कोरोना जैसी महामारी का सामना करना एक बड़ी चुनौती थी। हमने अब तक इस चुनौती का पूरी सक्षमता से सामना किया है। हमने प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे और व्यवस्था में सुधार के लिए काफी काम किया है। इसके कारण ही कोरोना के प्रबंधन में हमारे राज्य की स्थिति अन्य राज्यो की तुलना में काफी बेहतर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल जब कोरोना की पहली लहर का हम पर हमला हुआ था तो हम सबने मिल जुल कर उसका सामना किया था। आज एक बार फिर से कोरोना की दूसरी लहर का हम सामना कर रहे हैं,हमें पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मजबूती से इस दूसरी लहर से भी पार पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+