CG DEVLOPMENT: सीएम भूपेश बघेल ने दी भाजपा को चुनौती, अपने कार्यकाल की लिस्ट निकाल लें, हमसे तुलना कर लें
BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है। सीएम भूपेश बघेल आचार संहिता लगने से पूर्व लगातार जनता को लुभाने के लिए विकास कार्यों की सौगात दे रहे है,इसी के साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा के लोग कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में अधिसंरचना का कोई काम नहीं हो रहा है, मैं उनको चुनौती देता हूं कि वह 15 साल की लिस्ट निकाल लें ,हम अपने 5 साल की लिस्ट निकालते हैं,3 महीने में 36 हज़ार करोड़ हैं, हम भाजपा से कही आगे निकल चुके हैं।

ज्ञात हो बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक भाजपा की सरकार थी। साल 2018 में यहां कांग्रेस की सरकार सत्ता पर काबिज हुई थी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राजधानी रायपुर से छत्तीसगढ़ वासियों को 16 विभागों के 4 हजार 471 करोड़ रूपए की लागत के 2715 विकास कार्यों की सौगात दी।
इस दौरान सीएम बघेल ने भाजपा को बड़ी चुनौती देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जो 15 सालों में काम नहीं कर पाई, वह हमारी सरकार ने पांच सालों में किया है। हमने सबसे अधिक अधोसंरचनाओं का विकास कराया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीते 3 महीने में 36 हज़ार करोड़ रुपये की लागत का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications