CG Election 2023: कब जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची? डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने खोले सारे पत्ते
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि एक अक्टूबर को स्क्रीन कमेटी की बैठक करने के बाद टिकट घोषणा होगी।
टीएस सिंह देव सरगुजा में कहा है कि कांग्रेस टिकट घोषणा को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। टिकट की घोषणा स्क्रीन कमेटी की बैठक और केंद्रीय कमेटी की बैठक के बाद की जाएगी।

टीएस सिंह देव का यह भी कहना है कि उम्मीदवारों के तौर पर एक प्रत्याशी के नाम पर मोहर लगाती है। जिसके बाद वह खुलकर प्रचार करता है। लेकिन अभी उम्मीदवारी कर रहे लोग प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं और केंद्रीय कमेटी की बैठक के बाद नाम पर मोहर लगाई जाएगी।
इसके अलावा 102 के चालकों के हड़ताल के कारण प्रसूताओं हो रही समस्या को लेकर टीएस सिंह देव ने कहा कि प्रसूताओं को समय पर वाहन उपलब्ध हो सके इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 102 के कर्मचारियों को लेकर टीएस सिंह देव ने कहा कि यह कर्मचारी ठेकेदार के होते हैं।
ऐसे में किन्हें काम पर रखना है और किसे नहीं यह ठेकेदार तय करेगा मगर अगर लोग पात्र हैं। तो ठेकेदार उन्हें जरूर काम पर रखेगा,मगर सरकार इसके लिए ठेकेदार पर दबाव नहीं बना सकती कि किसे काम पर रखना है और किसे नहीं।












Click it and Unblock the Notifications