Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में BSP-GGP गठबंधन तय, बसपा 53 और जीजीपी 37 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। गठबंधन के तहत बीएसपी 53 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 37 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इस सियासी गठजोड़ की घोषणा दोनों दलों ने रायपुर में सोमवार को की है।

बीएसपी और गोंगपा ने एक चुनावी प्लान के तहत गठबंधन किया है। जिसके तहत बसपा राज्य में 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी यानी की जीजीपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीएसपी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय समन्वयक रामजी गौतम और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने गठबंधन का ऐलान किया है।

Alliance Of BSP And GGP In CG

दोनों दलों ने दावा किया है कि वह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा और कांग्रेस को हरा देंगे। बहुजन समाजवादी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। पहली सूची में में कुल 9 प्रत्याशियों को बीएसपी ने मैदान में उतारा।

2018 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी और जोगी कांग्रेस का गठबंधन था। बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसमें जैजैपुर और पामगढ़ विधानसभा सीट पर बीएसपी ने जीत दर्ज की थी। जबकि 28 सीटों पर उसके प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। तो वहीं उसकी सहयोगी जोगी कांग्रेस 5 सीटें जीतने में सफल रही थी. अब बात गोंगपा की। जीजीपी ने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर चुनावी फाइट की थी। इसमें उसके 36 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। जीजीपी को कुल 1.73 फीसदी वोट मिले थे।

बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के गठबंधन के बाद दोनों ही पार्टियों बैठकर कर उम्मीदवारों का चयन करेगी। पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में बाकी 81 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+