CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार 'पद्मभूषण' माखनलाल चतुर्वेदी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने माखनलाल चतुर्वेदी का देश के लिए योगदान और उनकी रचनाओं को याद करते हुए कहा कि माखनलाल जी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और उन्हें आजादी की लड़ाई में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया।

सीएम साय ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान माखनलाल चतुर्वेदी कई बार जेल गए। उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देश भक्ति का अनूठा संगम दिखाई देता है। उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिलासपुर के सेन्ट्रल जेल में लिखी गई लोकप्रिय रचना 'पुष्प की अभिलाषा' इसका सुंदर उदाहरण है। साय ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी जी का साहित्य और देश के लिए अमूल्य योगदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
देश के महान कवि, लेखक और पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल को 1889 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में बाबई नामक स्थान पर हुआ था। वह अपनी लेखनी से देशभक्तों में जान भर देते थे. उनकी कई कविताएं देशप्रेम से भरी हुई हैं। वह देश की आजादी के लिए कई बार जेल भी गए। माखनलाल चतुर्वेदी का निधन 30 जनवरी, 1968 को हुआ था।
यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने मन की बात में किया छत्तीसगढ़ के 'हमर हाथी-हमर गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का जिक्र












Click it and Unblock the Notifications