CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर दी शुभकामनाएं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीर साहेब जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। कबीर साहेब ने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।
सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि कबीरदास जी उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है।

कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीर साहेब जी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों को प्रहार किया और मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में नहीं हो सकेगा शराब का काला कारोबार, विष्णुदेव साय सरकार ने उठाया कठोर कदम












Click it and Unblock the Notifications