छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली 10 लोकसभा सीट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के पक्ष में परिणाम आने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को कुल मिलाकर जितनी सीटें मिल रही है उससे ज्यादा अकेले भारतीय जनता पार्टी को मिली हैं और छत्तीसगढ़ में भी हम ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं।

cg news

साय ने कहा कि 100 दिन में हमारी सरकार ने जो काम किया है, उस पर छत्तीसगढ़ की जनता ने भरोसा जताया है। उसके लिए हम समस्त जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। हमारे लाखों कार्यकर्ता भाई-बहनों ने जो मेहनत की है उसकी बदौलत ही हम इस बहुमत को प्राप्त कर सके हैं। इसके लिए उन्होंने सभी देवतुल्य कार्यकर्ता भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हमारे सभी शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद हम सबको मिला, जिसके परिणामस्वरूप हम छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा में हमने 54 सीट पर जीत दर्ज कराई और लोकसभा में भी 11 में से 10 सीट जीत हम रहे हैं। जनता ने हमें जनादेश दिया है उसपर खरा उतरना है। मोदी की गारंटी जिस पर हम काफी काम कर चुके हैं उससे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना है।

यह भी पढ़ें CG: लोकसभा चुनाव परिणाम पर बोले सीएम विष्णुदेव साय, कांग्रेस के झूठ को जनता ने नकारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+