मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मई को नई दिल्ली जायेंगे
CM Bhupesh Baghel Delhi: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 2.10 बजे नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल लीला पैलेस में आयोजित ’मिंट इंडिया पब्लिक पॉलिसी समिट’ में शामिल होंगे।

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मई को नई दिल्ली जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां दोपहर 2.10 बजे नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल लीला पैलेस में आयोजित 'मिंट इंडिया पब्लिक पॉलिसी समिट' में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।
यह भी पढ़ें CG: शहीद नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि












Click it and Unblock the Notifications