Chitrakoot Weather Update: चित्रकूट में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, पारा 48.2°C, देश-दुनिया का सबसे गर्म शहर
MP Weather News in Hindi देश में चित्रकूट में तेज गर्मी पड़ रही है। सूरज मानो आग बरसा रहा हो। मंगलवार को पारा 48.2°C दर्ज किया गया। एमपी-यूपी के मथुरा—वृंदावन, आगरा, चुरू, खजुराहो, झांसी और टीकमगढ़ खूब तप रहे हैं।

नवतपा से पहले ही देश के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। चित्रकूट में तो पारा 48.2°C पहुंच गया। यहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। देश के कई हिस्सों में हीटवेव चल रही है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाहर निकलने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो आग बरस रही हो।
भारत में चित्रकूट के अलावा मथुरा-वृंदावन, आगरा, चुरू राजस्थान, खजुराहो, झांसी, टीकमगढ़, ग्वालियर, बाघपत और नई दिल्ली देश के 10 सबसे गर्म शहर बन गए हैं। इन शहरों में 44.5 से 48.2 डिग्री तक पारा उछल गया है। भीषण गर्मी से लोग हलाकान हैं और पंखे, कूलर व एसी भी लोगों को गर्मी से राहत देने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। कई शहरों में दिन के समय सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात नजर आ रहे हैं। चित्रकूट, मथुरा-वृंदावन और खजुराहो में पर्यटन लगभग ठप हो गया है। गर्मी के कारण सैलानी इन शहरों से दूरी बना रहे हैं।
मप्र का खजुराहो लंबे समय से खूब तप रहा है
मप्र का खजुराहो और नौगांव लंबे समय से खूब तप रहा है। बुंदेलखंड का यह शहर ठंड और गर्मी में पारे के रिकॉर्ड भी तोड़ चुका है। बहरहाल मंगलवार को खजुराहो मप्र का सबसे गर्म शहर था। यहां दिन का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया तो बुंदेलखंड का ही टीकमगढ़ और ग्वालियर दूसरे और तीसरे नंबर पर रहा। प्रदेश के 26 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।
भारत के 10 सबसे गर्म शहरों का तापमान
Recommended Video

चित्रकूट, यूपी 48.2°C
मथुरा-वृंदावन, यूपी 46.3
आगरा, यूपी 46.0
चुरू, राजस्थान 45.7
खजुराहो, मप्र 45.6
झांसी, यूपी 45.1
टीकमगढ़] मप्र 45.0
ग्वालियर, मप्र 44.8
बागपत, यूपी 44.7
नई दिल्ली] पालम 44.6
--------------------------
मप्र के 26 शहरों में 40 डिग्री से अधिक तापमान
खजुराहो 45.6
टीकमगढ़ 45.0
ग्वालियर 44.8
शिवपुरी 44.2
नौगांव 44.1
उमरिया 43.4
सीधी 43.4
दमोह 43.2
सतना 43.1
नरसिंहपुर 43.0
गुना 43.0
रतलाम 42.2
खरगोन 42.0
भोपाल 42.0
जबलपुर 42.0
मंडला 41.6
खंडवा 41.5
रीवा 41.4
सागर 41.2
छिंदवाड़ा 41.1
रायसेन 41.0
धार 41.0
मलांजखंड 40.8
बैतूल 40.2
उज्जैन 40.2
नर्मदापुरम 40.0
इंदौर 38.6
------------------












Click it and Unblock the Notifications