Dantewada News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये माता दंतेश्वरी के दर्शन, फागुन मंडई में की बड़ी घोषणाएं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग में आदिवासी समाज और माता दंतेश्वरी से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं में फागुन मड़ई एक प्रसिद्ध उत्सव है। सीएम भूपेश बघेल ने इसी के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला पहुंचे ,जहां उन्होंने फागुन मंडई के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री का कारली हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल के साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फागुन मड़ई में ओडिसा, तेलंगाना राज्य और दंतेवाड़ा क्षेत्र के लगभग 851 देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की।
Recommended Video
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम की घोषणा के आलावा शंकनी डंकनी नदी में रिवर फ्रंट का निर्माण करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी का दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। सीएम भूपेश ने इस दौरान मंदिर के सेवादारों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज और विधायक देवती महेन्द्र कर्मा भी उपस्थित थीं।
यह भी पढ़ें CG News: अनियमित कर्मचारियों के संबंध में CM भूपेश का बयान, मंगाई गई है विभागवार जानकारी












Click it and Unblock the Notifications