मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटघोरा में की भेंट-मुलाकात, निर्माण के लिए मंजूर किये 2 करोड़ 20 लाख रूपए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कटघोरा विधानसभा में आम जनता के साथ ही कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जातीय संगठनों के लोगों के लिए सामुदायिक भवन हेतु राशि स्वीकृत की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कोरबा के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरे पर थे। इस दौरान कटघोरा रेस्ट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सामाजिक संगठनो को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

bhupesh baghel korba

मुख्यमंत्री बघेल ने कुर्मी समाज के आग्रह पर कंवर समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रूपए, पूर्वांचल समिति को सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, देवांगन समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, सिंधी समाज के मांगलिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम दादर मंगामार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में बाउंड्री वॉल के लिए 18 लाख और नमाज पढ़ने शेड के लिए 37 लाख रूपए, मंहत समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, राजपूत समाज को सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मरार पटेल समाज ने बाजार में पसरा नही होनें पर मंडी बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री बघेल ने इस संबंध में मंडी के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के आदेशित किया । इसी प्रकार सतनामी समाज द्वारा कटघोरा में प्री-पोस्ट मेट्रिक छात्रावास प्रारंभ करने का आग्रह किया गया। हुसैन तालाब की गंदगी साफ करने के संबंध में कलेक्टर को सौदर्यी करण के निर्देश दिए गए। देवांगन समाज ने ककून बैंक से ककून दिलाने के आग्रह पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को उसका स्कैच भेंट किया। गाड़ा समाज द्वारा समाज को आदिवासी समाज शामिल करने के लिए केेन्द्र सरकार को अनुशंसा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने मामले का अध्ययन कर प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही।

Recommended Video

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel बने दादा, अस्पताल से शेयर किया इमोशनल वीडियो | वनइंडिया हिंदी #shorts

    मुख्यमंत्री को ग्राम मुनेरीकला के ग्रामीण प्रजापति ने बताया कि उनके तीन बच्चों को सिकलीन है और इनमें से एक 03 साल की बच्ची के दिल में छेद भी है। मुख्यमंत्री के पूछे जाने पर प्रजापति ने कहा कि कलेक्टर ऑफिस में आवेदन दिया था,पर अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इस पर मुख्यमंत्री बाघले ने उनके बच्चों की सिकलिन का इलाज कराने और दिल में छेद का भी सम्पूर्ण उपचार कराने का भरोसा दिलाया।

    यह भी पढ़ें कोरबा: भेंट मुलाकात करने कटघोरा पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, नोनबिर्रा में 30 नर्तकों ने किया स्वागत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+