कोरबा: भेंट मुलाकात करने कटघोरा पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, नोनबिर्रा में 30 नर्तकों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरबा जिले के नोनबिर्रा पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथी ग्रामीणों ने तेंदू फल और सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन किया। साथ ही हेलीपैड पर ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने करमा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर करमा नृत्य ने मुख्यमंत्री बघेल का मन मोह लिया।

BAGHEL KARMA.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। जनजाति सदस्यों द्वारा खुशी के अवसर पर करमा नाच किया जाता है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान करमा नृत्य जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किए जाने वाला विशेष नृत्य है।

Recommended Video

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel बने दादा, अस्पताल से शेयर किया इमोशनल वीडियो | वनइंडिया हिंदी #shorts

    नोनबिर्रा में मुख्यमंत्री बघेल के स्वागत के दौरान कटघोरा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जनपद अध्यक्ष पाली दुलेश्वरी सिदार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपका संतोषी दीवान, राम कुमार श्रीवास, मीरा कंवर, प्रमिला कंवर सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर श्री संजीव झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव और अन्य अधिकारियों ने किया।

    यह भी पढ़ें केन्द्रीय संसदीय समिति पहुंची छत्तीसगढ़, सीएम भूपेश बघेल से की मुलाकात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+