Chhattishgarh: रायगढ़ के भुईयापानी मंदिर पहुंचे CM साय, भगवान शिव और बजरंगबली के किए दर्शन पूजन
Chhattishgarh News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज भुइंयापानी में गुरु माननीय श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी के निवास स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गद्दी को प्रणाम कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने गुरु के परिवार जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
गुरु शिष्य परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बाल्यकाल में 05 वर्ष की उम्र से गुरु का अनुसरण करते रहे हैं। प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी मिलने पर वे गुरु की गद्दी का आशीष लेने विशेष रूप से भुइंयापानी पहुंचे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गांव में उनकी स्मृति में दुर्गा मंदिर का भी निर्माण करवाया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिला तहसील लैलूंगा के भुईयापानी ग्राम में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा द्वारा स्थापित भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और बजरंगबली से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की।
बता दें कि मंदिर में भगवान बजरंगबली की मूर्ति पुराने वट वृक्ष के नीचे स्थापित है और विशालकाय प्रतिमा भी बनाई गई है। साथ ही सन 2009-10 में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा के मार्गदर्शन में भक्तों द्वारा शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भगवान बजरंगबली फिर गुरु बाबा और गुरु मां की प्रतिमा और भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा अर्चना की और धर्मपत्नी श्रीमती कौशलया देवी साय, चचेरी बहन श्रीमती शांता साय व अन्य परिजनों के साथ के परिक्रमा की।
इस दौैरान मंदिर में भुईयापानी ग्राम के लीला पार्टी के सदस्यों द्वारा ढोलक, शंख और मंजीरा बजाते हुवे अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications