CG Weather News: क्या छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड? रायपुर से लेकर नारायणपुर तक जानिए कैसा रहेगा मौसम
CG Weather News:छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात के समय लोगों को अब ठंड का अहसास होने लगा हैं।
छत्तीसगढ़ में गुनगुनी ठंड ने दस्तक दे दी है। वैसे दिन के समय अभी तीखी धूप का भी सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों ऐसे अनुमान लगाए जा रहे था कि मौसम में ठंड तेजी से बढ़ती नजर आ सकती है। इसके संकेत भी देखने को मिले हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर से पूर्वी हवाओं के आने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और ठंड कम होगी। मौसम विशेषज्ञ के जानकारी अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह तक ठंड थोड़ी कमतर ही रहने की उम्मीद है। इसके बाद ठंड में फिर से बदलाव होगा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इन दिनों छत्तीसगढ़ में ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। विशेष रूप से सुबह-सुबह और रात के समय ठंडकता बढ़ी है।
मौसम विभाग ने इस साल अच्छी खासी ठंड पड़ने की उम्मीद जताई है। छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट बनी हुई है। इसके चलते शनिवार को छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहा। इससे रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications