छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव का विपक्ष पर कटाक्ष, कहा- कांग्रेस ने नक्सलवाद को पाला पोसा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कुछ समय से लगातार सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिल रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान मुठभेड़ की ख़बरों के हवाले कांग्रेस ने मारे गए नक्सलियों को ग्रामीण बता रहे हैंं। विपक्ष के इस आरोप पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। रविवार को अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सेना और सुरक्षाबलों के कामों पर प्रश्नचिन्ह लगाने की आदी हो चुकी है।
रविवार को डिप्टी सीएम अरूण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि कांग्रेस ने 5 सालों में नक्सलवाद को पाला पोसा है। अब जब कार्रवाई हो रही है, तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को बस्तर के लोगों और उनके विकास की चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें ओड़िशा में किरणदेव का प्रचार अभियान जारी, कहा- छत्तीसगढ़ में BJP ने हर वादा पूरा किया












Click it and Unblock the Notifications