Chhattisgarh: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समीक्षा बैठक, अफसरों को दिए जरूरी निर्देश
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। इस बैठक में विभाग की सचिव शम्मी आबिदी समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक में मंत्री राजवाड़े ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। अधिकारियों ने भारत शासन और राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया। अफसरों ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं और बच्चों को दी जाने वाली सेवाएं, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालिसमेत त विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में खासकर अति पिछड़े अदिवासी इलाकों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। मंत्री रजवाड़े ने कहा कि अधिकारियों से कहा है कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जाए, जिससे हितग्राहियों को योजनाओं का फायदा पहुंचे।
इस बैठक में बच्चों में कुपोषण, महिलाओं में एनीमिया के कारणों और इसे दूर करने के उपाय पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों से आंगनबाड़ी केन्द्रों में मौजूद सुविधाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मीसा बंदियों को फिर मिलेगी सम्मान राशि, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications