Chhattisgarh: जब सीएम विष्णुदेव साय ने थामा बल्ला,लगाया करारा शॉट

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को जशपुर में शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फल्ड लाईट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच समारोह में हुए मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल हुए। इस दौरान स्टेडियम में पहुंचते ही की गई आतिशबाजी,भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

cg news jpg
जशपुर की यंग तिरंगा समिति द्वारा लगातार 8 वें वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान सीएम साय ने खिलाड़ियों से मिलकर एवं परिचय प्राप्त कर किया उनका उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बैटिंग करके करारा शॉट भी लगाया।

सीएम साय ने कहा कि शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फल्ड लाईट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता बहुत बड़ा आयोजन है। इस आयोजन के लिए यंग तिरंगा समिति को प्रतिवर्ष 10 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यंग तिरंगा समिति जशपुर द्वारा लगातार 8 वें वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो बधाई के पात्र है। मुझे लगता है हर बार मुझे बुलाया है इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं के दिल का धड़कन बताया,उनके कार्य सभी युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन लिए नई उर्जा से कार्य कर रही है। कुछ दिनों पहले बड़े खिलाड़ी सौरभ गांगुली सहित अन्य खिलाड़ियों ने हमारे क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ की है। जो देश का तीसरे सबसे बड़े स्टेडियम है। आने वाले दिनों में हम निश्चित बड़े खेलों आयोजन करेंगे। जशपुर के रणजीता स्टेडियम में देर रात के बावजूद खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्साह देखेते ही बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

यह भी पढ़ें CG: पत्थलगांव में होगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की होगी पदस्थाना, सीएम विष्णुदेव ने की घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+