छत्तीसगढ़ व्यापम ने किया आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, कई प्रतियोगी परीक्षाएं हुई रद्द
CHHATTISGARH EXAMINATION: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने का असर प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी पड़ा है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू की वजह से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल व्यापमं ने कई सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने कई पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं को टाल दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य में चुनावी आचार संहिता लगने के कारण से फिलहाल भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। मंडल के मुताबिक यह भर्ती परीक्षायें अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल कई पदों पर भर्ती परीक्षा लेने वाले वाला था, लेकिन अब इन परीक्षाओं को स्थगित किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्गी),कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ),सहायक प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधक (2),मुख्य लेखापाल और उप प्रबंधक परीक्षा के आयोजन के संबंध में निर्वाचन आयोग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव के माध्यम से अनुमति मांगी गई है। परमिशन मिलने पर इस परीक्षा की तिथि फिर से घोषित की जाएगी।
यह भी पढ़ें CG ELECTION: कांग्रेस ने जारी किया चुनावी पोस्टर, जिसमे लिखा है....


Click it and Unblock the Notifications
