CG: बीजापुर मुठभेड़ पर बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, चुनाव आते जाते हैं, नक्सल समस्या को दूर करना है
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से नक्सलियों का आतंक तेज बढ़ गया है। इसी बीच बुधवार को बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमे जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबालों ने 6 नक्सली ढेर किए है।

इधर बीजापुर में फोर्स को मिली सफलता पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, परसो नक्सलियों ने तीन ग्रामिणों की हत्या की थी जिसके बाद तलाशी के लिए यह टीम गई थी। नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, तलाशी अभियान जारी है। चुनाव का आना-जाना लगा रहेगा,लेकिन यह छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या है जिसे दूर करना है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस नक्सल मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 36 लाख इनाम के 4 माओवादी












Click it and Unblock the Notifications