छत्तीसगढ़: हसदेव अरण्य बचाने की जंग पहुंची दिलचस्प मुकाम पर, टीएस सिंहदेव ने किया जंगल बचाने का समर्थन

Chhattisgarh: The battle to save Hasdeo forest reached an interesting point, TS Singhdev supported saving the forest

अंबिकापुर, 06 जून। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित हसदेव अरण्य को बचाने के लिए बीते 96 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों के लिए सोमवार का दिन ख़ास था। इस दिन आंदोलनकारियों से मिलने राज्य के पंचायत, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव खुद पहुंचे। सिंहदेव ने सरगुजा के हरिहरपुर गांव में ग्रामीणों से मुलाकात के बाद कहा, मेरा व्यक्तिगत तौर से मानना है कि सघन जंगलों का विनाश करके कोयला खनन नहीं होना चाहिए। सिंहदेव ने कान कि कहा, ग्रामीण अगर एक राय रहेंगे , तो कोई उनकी जमीन कोई नहीं ले सकता है ।

g

गौरतलब है कि टी एस सिंहदेव ना केवल छत्तीसगढ़ सरकार में पंचायत मंत्री है,बल्कि सरगुजा महाराजा होने के साथ अंबिकापुर के विधायक भी हैं। सिंहदेव का आंदोलनकारियों के साथ खड़े होकर उनके हक़ की आवाज बुलंद करने से माहौल बदला हुआ सा नजर आने लगा है। हसदेव बचाओ आंदोलन स्थल पहुंचकर टीएस सिंहदेव ने ग्रामीणों से कहा कि आज पूरी दुनिया कोयले से बिजली बनाने का विकल्प तलाश रही है। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2030 तक कोयला आधारित बिजली के उत्पादन को आधा करने का संकल्प जताया है, इस स्थिति में हसदेव की तरह जंगलों को नष्ट नहीं होना चाहिए।

सिंहदेव ने आगे कहा कि कोयला ऐसे स्थानों से भी निकाला जा सकता है , जहां वन नही हैं। सिंहदेव ने कहा, हसदेव में मामले में अगर ग्रामीण एक राय हो जायें , तो उनकी जमीन कोई नहीं ले सकता है। सिंहदेव ने कथित तौर पर फर्जीग्राम सभा प्रस्ताव के आधार पर मिली मंजूरी को गलत बताते हुए कहा कि जब ग्रामीण लगातार वन कटाई का विरोध कर रहे हैं,यानी यह बात साफ़ है कि उन्होंने पेड़ों की काटने की अनुमति नहीं दी थी। सिंहदेव ने आगे कहा कि सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। हसदेव के लिए संघर्ष कर लोगों से से बातचीत करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह आंदोलन आज सिर्फ हरिहरपुर नहीं बल्कि पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है, गुजरात से कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुझे बताया कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी, "हसदेव' पर उनसे सवाल पूछ रहे हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में टाइगर की हत्या, वन विभाग में मचा हड़कंप !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+