छत्तीसगढ़ सुकमा एनकाउंटर पर CRPF डीजी का बयान, कहा- 21 जवान लापता, 5 हो चुके हैं शहीद
छत्तीसगढ़ सुकमा एनकाउंटर: CRPF डीजी बोले- 21 जवान हैं लापता, 5 हो चुके हैं शहीद और 30 घायल
छत्तीसगढ़ सुकमा एनकाउंटर अपडेट: छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर के सुकमा मुठभेड़ को लेकर सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) कुलदीप सिंह ने अपडेट दिया है। रविवार (04 अप्रैल) को मीडिया से बात करते हुए सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह ने कहा है कि सुकमा एनकाउंटर के बाद से 21 सुरक्षाकर्मी लापता हैं, जिसमें ये 7 सुरक्षाकर्मी सीआरपीएफ के हैं। कुलदीप सिंह रविवार की सुबह ऑपरेशनल कार्य और स्थिति का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इस घटना में अब तक 5 जवान शहीद हो गए हैं। हालांकि हताहत की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक सुकमा में शनिवार (03 अप्रैल) को हुए नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 5 में से 2 जवान सीआरपीएफ के हैं। 31 घायलों में से 16 घायल जवान भी सीआरपीएफ के हैं।
Recommended Video

9 नक्सली मारे गए हैं और 15 घायल: रिपोर्ट
घायल 31 सुरक्षाकर्मियों में से 23 जवानों को बीजापुर अस्पताल में और 8 को रायपुर के अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। जान गंवाने वाले 5 जवानों में से 2 जवानों के शव बरामद किए गए हैं। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने शुरुआती जानकारी के बाद मीडिया को बताया है कि मुठभेड़ में कम से कम 9 नक्सली मारे गए हैं और 15 घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ में 250 नक्सली शामिल थे।
घटनास्थल पर मौजूद एएनआई के रिपोर्टर ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में 14 शव बरामद किए गए हैं।
जानिए नक्सलियों ने कब और कैसे किया हमला?
बस्तर रेंज में पिछले 10 दिनों में सुरक्षा बलों पर ये दूसरा बड़ा हमला है। स्पेशल टास्क फोर्स, सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो टीम और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड तीनों फोर्स के लगभग 400 जवान मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत शुक्रवार (02 अप्रैल) को माओवादियों के खिलाफ बीजापुर सुकमा इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान शनिवार (03 अप्रैल) को माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर सुकमा और बीजापुर की सीमा पर तरन क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ हुई है।












Click it and Unblock the Notifications