गाना गाते हुए शहीद हो गए सब इंस्पेक्टर दीपक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर इस साल का अब तक का सबसे बड़ा खूनी खेल सामने आया है। नक्सलियों के साथ एनकाउंटर में देश के 22 वीर जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने रॉकेट लॉन्चर से जवानों पर हमला किया था। अभी भी कुछ जवान लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। कुल 22 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं 31 जवान जख्मी हैं जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बतायी जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने सुकमा में हुए नक्सली हमले पर दुख जताया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Recommended Video
Bijapur Naxal Encounter:Bhupesh Baghel के चुनाव प्रचार में होने पर BJP ने बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल की जानकारी के लिए पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
सुकमा एनकाउंटर पर प्रियंका गांधी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन। पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications