Chhattisgarh News: टाटा हैरियर कार से पौने 3 करोड़ की चांदी जब्त, आगरा से ले जा रहे थे रायपुर के सदर बाजार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर रायपुर के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन लोगों से साढ़े तीन सौ किलो चांदी के आभूषण जप्त किए हैं। आरोपित टाटा हैरियर कार में अलग डिक्की बनाकर और कर के पीछे की डिक्की में छुपा कर लाए थे।
पूछताछ में वे इसका ओरिजिनल दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने जब्त आभूषण की कीमत 2 करोड़ 77 लाख, 52 हजार रुपये आंकी है। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी है।

रायपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी तभी एक टाटा हैरियर कार उत्तर प्रदेश नंबर का वाहन वहां से जा रहा था। जिसे जांच के लिए पुलिस ने रोका। वाहन में तीन लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने जांच की तो उन्होंने अपना नाम 32 वर्षीय रामकुमार सिंह, 47 वर्षीय नाहर सिंह और 52 वर्षीय संजय अग्रवाल बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं।
पुलिस कर्मियों ने कर की चेकिंग की तो टाटा हैरियर कर में अलग-अलग बैग सहित बोरियों में चांदी के जेवरात रखे मिले। पुलिस ने जब चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ की और वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई भी ओरिजिनल डॉक्युमेंट नहीं दे सके। पुलिस ने जब जेवरातों का वजन कराया तो कुल 355 किलोग्राम चांदी के जेवरात मिले। इनकी वर्तमान बाजार में कीमत अनुसार लगभग 2 करोड़ 77 लाख रुपये आंकी गई है। जेवरात को धारा 102 के तहत जब्त कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications