CG News: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का थमा चुनाव प्रचार, 17 नवंबर को EVM में कैद होगी 958 उम्मीदवारों की किस्मत
Chhattisgarh Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम 5 बजे थम गया। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में वोटिंग हो रही है।
पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हुआ तो दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग होने वाली है जो 17 नवंबर को होगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान हो गया है।

नियमों के अनुसार मतदान के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं। दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष वोटर, 81 लाख 72 हजार 171 महिला वोटर तथा 684 तृतीय लिंग वोटर शामिल हैं।
दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 18 हजार 833 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इसके लिए सुबह 8 बजे से 5 पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications