CG: सहायक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, सीएम विष्णुदेव साय बोले- किसी को नौकरी से नहीं निकलेंगे
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के बीएड अभ्यर्थियों को लेकर अहम बयान जारी किया है। सीम साय ने रविवार को कहा कि अभी बीएड अभ्यर्थी सहायक शिक्षकों को नहीं निकाला जाएगा, उनके लिए कोई न कोई रास्ता सरकार जरूर निकालेगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि पिछली सरकार में नियमानुसार भर्ती हुई थी। बस्तर के सरगुजा के बीहड़ इलाकों में बीते 6 महीने से ये अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें निकालने पर 3 हजार लोग बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं 20-25 हजार परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की परेशानी खड़ी होगी।

ज्ञात हो कि 2 अप्रैल 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सहायक शिक्षक के पद पर भर्ती बीएड अभ्यर्थियों को बाहर निकालने का निर्णय सुनाया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बीएड अभ्यर्थियों की सहायक शिक्षक के पद पर नियमानुसार बाकायदा व्यापम से परीक्षा देकर मेरिट बेस में इनका चयन किया गया था। बीएड अभ्यर्थियों को भर्ती विज्ञापन में भी सहायक शिक्षक के लिए पात्र बताया गया था, जिसके मुताबिक सभी बीएड अभ्यर्थी परीक्षा देकर सहायक शिक्षक के रूप में बीते 6 माह से कार्यरत हैं, अगर इन 3 हजार बीएड अभ्यर्थियों को निकाल दिया जाता है, तो वह बेरोजगार हो जाएंगे। साथ ही उनके परिवार के करीब 20 से 25000 लोग जो कि उनपर आश्रित हैं ,वह भी घर से बेघर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें CG: भाजपा नेता राजेश मूणत मना रहे हैं अपना जन्मदिन, सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications