CG: भाजपा नेता राजेश मूणत मना रहे हैं अपना जन्मदिन, सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक राजेश मूणत आज 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लोकसभा चुनाव अभियान की व्यस्तता के बीच मूणत अपने प्रशसंकों से शुभकामनायें स्वीकार कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी भेजी हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

cg news

ज्ञात हो कि राजेश मूणत को छत्तीसगढ़ में विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में 15 वर्ष तक कई महत्त्वपूर्ण विभागों का मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के विकास में अपना अहम योगदान दिया है।

मूणत ने छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग का मंत्री रहते सभी जिलों के कोने-कोने तक सड़कों का जाल बिछाने में अपनी संपूर्ण ऊर्जा खपाई है। प्रदेश की सभी प्रमुख सड़के, ओवर ब्रिज, फ्लाई ओवर, प्रमुख इमारतें सब कुछ मूणत के कार्यकाल में ही बने हैं। वहीं राज्य के आरटीओ मंत्री रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कई कड़े फैसले लिए थे। राजेश मूणत के प्रशंसक कहते है कि आज छत्तीसगढ़ मूणत के बनाई संरचनाओं के आधार पर ही विकासपथ पर अग्रसर हैं।

राजेश मूणत ने छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए शहरी इलाकों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए हरसम्भव प्रयास किये थे। वह जिस विधानसभा सीट से निर्वाचित होते आये हैं,वह इसका सबसे बढ़िया उदहारण हैं। कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम के नागरिकों से कभी दुरी नहीं बनाई और उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखा। रायपुर पश्चिम विधानसभा को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक विकसित और अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त विधानसभा होने का गौरव प्राप्त है।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है,लिहाजा सत्ता पक्ष के विधायक के तौर पर राजेश मूणत आज भी बेहद सक्रिय हैं। उन्होंने बीते 5 साल विपक्ष में रहते हुए भी अपनी जिम्मदारियों को बखूबी निभाया है। मूणत ने 2018 से लेकर 2023 तक तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कुशासन की कलई खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने महंगी बिजली, अवैध चौपाटी और नागरिकों की समस्याओं को लेकर कई जनआंदोलनों की अगुवाई करते हुए सडक से अदालत तक लड़ाई लड़ी, वहीं उन्होंने महादेव एप मामले, चावल घोटाला समेत कई बड़े मामलों को उजागर किया।

यह भी पढ़ें कांग्रेस मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर चल रही है, छत्तीसगढ़ की दुर्ग में बोले अमित शाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+