Chhattisgarh: भगवान श्रीराम के ननिहाल में भी धूमधाम से मनेगा रामोत्सव, मंत्री बृजमोहन ने जारी किये निर्देश

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में आयोजित 'श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा, रामोत्सव' अवसर पर 22 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ में भी भव्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश विभाग को दिए है। इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर प्रदेश के सभी कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

cg news

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह फैसला लिया गया है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित 'श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव' के मद्देनजर प्रदेश भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस आयोजन तीन स्तरों में पर होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस आयोजन में मानस मंडलियों को जोड़ा जाना है। प्रदेश के प्रत्येक जिलों में संचालनालय संस्कृति और राजभाषा के साथ पंजीकृत क्रियाशील लगभग 4700 मानस मंडलियां हैं। राज्य सरकार के घोषणा अनुरूप इन सभी मानस मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक मंडली को 5000 रूपए प्रदाय करने का फैसला लिया गया है। इस निर्णय अनुरूप जिलेवार मानस मंडलियों की सूची एवं तदानुसार धनराशि का आबंटन संचालनालय, संस्कृति एवं राजभाषा द्वारा सीधे हर कलेक्टरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका शीघ्रता के साथ वितरण किए जाने की बात कही गई है ताकि भव्य आयोजनों में इन मानस मंडलियों को पूरा उत्सुकता के साथ हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

इसके साथ ही प्रत्येक जिला स्तरीय संस्थानों, विकासखण्ड स्तरीय, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ जन जन के धार्मिक महत्व के इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक विशिष्ट मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग व्यवस्था की जाए। इस मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के 05 मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन इस दिवस आयोजित किया जायेगा। उसी तरह प्रत्येक संभाग एवं जिला मुख्यालयों में भी कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर तय कर उपरोक्त वर्णन अनुसार भव्य आयोजन किया जायेगा।

राज्य शासन द्वारा विकासखण्ड स्तर पर आवश्यक कार्यक्रम व्यवस्था हेतु राशि 25000 रूपए, हर विकासखण्ड में पंजीकृत 05 मानस गायन दलों के लिए प्रोत्साहन राशि 5000 रूपए के मान से संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजन हेतु राशि एक लाख रूपए के मान से और संभाग मुख्यालय में पंजीकृत प्रत्येक संभाग से 5-5 मानस गायन दलों के लिए प्रोत्साहन राशि 5000 रूपए के मान से प्रदान किए जायेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रभु राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपूर्ण भारतवर्ष के लिए आस्था का विषय है इसलिए सामाजिक संस्था, मंदिर ट्रस्ट, मंदिर समितियों और आम जनमानस के सहयोग से यह भव्य और दिव्य आयोजन सफल होगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पहले CM अजीत जोगी की पार्टी का होगा BJP में विलय? नई पारी शुरू करेंगे अमित जोगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+