छत्तीसगढ़: भाजपा के राम युद्ध के राम हैं ,हमारे लिए राम बनवासी हैं, CM भूपेश ने कसा भाजपा पर तंज

धर्मांतरण के मामले में सीएम भूपेश बघेल पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह जी के कार्यकाल कितने चर्च बने हैं और हमारे कार्यकाल में कितने बने हैं ,उसका हिसाब निकाल लें।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को गरियाबंद जिले राजिम महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति को 5 महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है। इस भव्य एवं विशाल मूर्ति को तैयार करने में ओड़िसा के 20 शिल्पकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। मूर्ति को 8 फीट ऊंचे नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

bhupesh on ram.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्यपाल द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक पर दस्तखत न किये जाने के मामले पर कहा कि लाखों छात्र छात्राओं को नुकसान हो रहा है। मै बार बार अपील कर रहा हूं कि राज्यपाल को अपनी हठधर्मिता को छोड़ना चाहिए। बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजभवन को राजनितिक अखाड़ा बना दिया है,उसको ना होने दें।

धर्मांतरण के मामले में सीएम भूपेश बघेल पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह जी के कार्यकाल कितने चर्च बने हैं और हमारे कार्यकाल में कितने बने हैं ,उसका हिसाब निकाल लें। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक धर्मांतरण भाजपा के कार्यकाल में हुए है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा राम और गाय के नामपर वोट मांगती है। भाजपा रामराज्य की बात नहीं करती, हिंसा के रास्ते पर चलती है। उन्होंने कहा कि आप तस्वीर देखिये , भाजपा के राम युद्ध के राम हैं। उनके हनुमान जी देखिये, कैसे आक्रोशित हनुमान जी दिखाते हैं। हमारे राम बनवासी राम हैं और छत्तीसगढ़ वालों के भांचा राम हैं। हमारे लिए भगवान राम आस्था का केंद्र हैं। हम राम के नामपर वोट नहीं मांगते,अपने कार्यो के आधार पर मांगते हैं।

Recommended Video

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel बने दादा, अस्पताल से शेयर किया इमोशनल वीडियो | वनइंडिया हिंदी #shorts

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम-चौबेबांधा-नवागांव मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और 3.7 किलोमीटर लंबे लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है। राज्य शासन द्वारा राजिम में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए 13 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार और राजभवन के बीच तकरार तेज, CM भूपेश ने कहा -मुझे चुनौती स्वीकार है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+