दरिंदगीः लड़की से दो साल से युवक कर रहा था रेप और गर्भवती होने पर खिलाता था टैबलेट

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और गर्भवती होने पर मारपीट के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने कहा कि आरोपित राकेश मेश्राम उसे डरा-धमकाकर पिछले दो साल से उसके साथ रेप कर रहा था। इस दो साल में वह तीन बार गर्भवती हुई तो उसे दवाई खिलाकर अबॉर्शन करा देता था।

गर्भवती होने पर करता था पिटाई

गर्भवती होने पर करता था पिटाई

मामले की जांच कर रही पुलिस विभाग की उषा अहिरवार ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि आरोपित राकेश मेश्राम उसे बहला कर व डरा-धमका कर लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। इस दौरान पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपित उसे टेबलेट खिला देता था। बताया जा रहा है कि आरोपित सप्ताह भर पहले भी पीड़िता के गर्भवती होने पर उसकी पिटाई की थी।

पीड़िता की हालत गंभीर

पीड़िता की हालत गंभीर

पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पीड़िता अस्पताल में पिछले तीन दिन से भर्ती है, लेकिन अभी तक बाल कल्याण समिति ( सीडबल्यूसी ) से बयान नहीं कराया गया है। इस मामले को लेकर भी चिखली चौकी पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पीड़िता के परिजनों से लड़की को छोड़ने का लिया था पैसा

पीड़िता के परिजनों से लड़की को छोड़ने का लिया था पैसा

इससे पहले चिखली चौकी पुलिस पर पीड़िता के परिजनों ने शुरुआत में शिकायत करने पर मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता और उसके परिजनों ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले आरोपित राकेश ने लड़की को छोड़ने का एग्रीमेंट किया और 30 हजार रुपये ले गया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मामले की गंभीरता से जांच करने पर इस मामले में और लोगों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने राकेश मेश्राम को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच अधिकारी उषा अहिरवार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+