Chhattisgarh: राजगामी सम्पदा न्यास के खर्चों पर भड़के मंत्री अकबर, घोषणाएं रद्द करने के दिए निर्देश
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजगामी संपदा न्यास के खर्चों को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मंत्री ने न्यास के अधिकारियों और सदस्यों की बैठक बुलाकर न्यास के खर्चों का हिसाब मांगा। घोषणाओं को भी रद्द करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ में राजगामी संपदा न्यास समिति को लेकर मंत्री मोहम्मद अकबर सख्त नजर आ रहें हैं। मंत्री अकबर ने न्यास के सभी खर्चों का हिसाब मांगा। इसके साथ ही अब राजगामी सम्पदा न्यास के अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणाओं को रद्द कर दिया गया है। इस बात को लेकर मंत्री अकबर ने अफसरों की बैठक भी ली। लेकिन इस बैठक में अध्यक्ष को भी नहीं बुलाया गया था।
बेहिसाब खर्च का मांगा हिसाब, अधिकारी हैरान
पर्यावरण, परिवहन वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजगामी सम्पदा न्यास के अधिकारियों और सदस्यों की मीटिंग लेकर उनसे न्यास के सभी खर्चों का हिसाब मांगा तो अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल मंत्री अकबर का नाम ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की खरीदी में सामने आया तो उन्होने अधिकारियों से जानकारी मांगी। अचानक न्यास के पदाधिकारियों के खर्चों को लेकर मंत्री मोहम्मद अकबर का सक्रिय होना न्यास में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहें हैं।
बैठक में अध्यक्ष को ही नहीं बुलाया
मंत्री अकबर में इस बैठक में न्यास को अनियनित खर्चों को लेकर नाराजगी जताई है। विभागीय अधिकारियों के साथ उन्होंने गत दिनों बैठक लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की औऱ अधिकारीयों को निर्देश दिये की न्यास के अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणाओं को भी रद्द किया जाए। यह बैठक चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि इस बैठक में अध्यक्ष को ही नहीं बुलाया गया था।
यह भी पढ़ें,,Pathaan Controversy: बजरंगियों को CM भूपेश ने बताया गुंडा,अनिल विज ने उन्हें कहा-राक्षस,मूणत बोले-विहिप लड़ेगा
ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की खरीदी में सामने आया नाम
दरअसल कोरोना के दौरान राजगामी सम्पदा के कोष से 13 लाख 44 हजार की लागत से 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे गए। जिन पर मंत्री अकबर की मौखिक अनुमति की बात सामने आई। जिससे मंत्री अकबर काफी नाराज हुए। आज खरीदे गए ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर कबाड़ हो चुके हैं। इसके साथ ही न्यास के अध्यक्ष द्वारा आयोजनों में न्यास के मद से घोषणाएं करनी शुरू कर दी।
अध्यक्ष बोले मुझे पता ही नहीं
दरअसल बीते माह राजनांदगांव में बौद्ध महासभा के दौरान हिन्दू संगठनो और भाजपा नेताओं ने राजगामी संपदा न्यास समिति के अध्यक्ष विवेक वासनिक पर कई आरोप लगाए थे। राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इस बैठक में नहीं बुलाया गया था, बैठक में किन विषयों पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी भी नहीं है। न्यास के सभी को आपस में मिलकर अच्छे से काम करने के निर्देश मंत्री ने दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications