रायपुरः नक्सली हमले में शहीद जवान की पत्नी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया दान, सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
रायपुर। देश भर में कोरोना वायरस को लेकर जंग छिड़ी हुई है। हालांकि इस दौरान सरकार के साथ आम लोग भी अपने-अपने तरीके से मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में कोरोना के इस जंग में कोरोना योद्धा की पत्नी ने संकट की घड़ी में आगे आकर अपना बड़ा सहयोग किया है। दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए शहीद उपेंद्र साहू की पत्नी राधिका साहू ने बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के सामने जाकर 10 हजार की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष प्रदान किया है।

शहीद जवान की पत्नी राधिका का कहना है कि आज मेरे पति होते तो वे भी यही करते। बता दें कि शहीद जवान उपेंद्र साहू जगदलपुर के पथरागुड़ा बस्तर जिले के रहने वाले थे। बस्तर में एक माह पूर्व जवान उपेंद्र साहू नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। ऐसे वीर योद्धा की पत्नी ने भी एक मिसाल पेश की है। शहीद की पत्नी की इस अच्छी पहल की तारीफ खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर के जरिये लिखा कि 'शहीद की पत्नी राधिका साहू बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के पास पहुंचीं और दस हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रदान कर बोली कि मेरे पति होते तो वो भी यही करते. नि:शब्द हूं, सलाम है।'
शहीद जवान जवान उपेंद्र साहू जगदलपुर के पथरागुड़ा के निवासी थे। एक महीने पहले सीआरपीएफ और सीएएफ की संयुक्त टीम बारसूर से नारायणपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान मालेवाही और बोदली के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से पुलिस जवान उपेंद्र साहू शहीद हो गए थे।
अब शहीद जवान की पत्नी ने कोरोना के योद्धाओं के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जो राशि दान की है वो किसी संजीवनी से कम नहीं है। आपको बता दे कि बस्तर जिले के मारडुम थाना क्षेत्र में एक महीने पहले पुलिस जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीएएफ के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications