छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया CGPSC का Result, सारिका बनी टॉपर

CGPSC 2022 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। रायगढ़ की रहने वाली सारिका मित्तल ने टॉप किया है। वहीं शुभम देव दूसरे और श्रेयांश पतेरिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। खास बात यह है कि टॉप-10 में 6 बेटियां शामिल हैं।

cgpsc

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पीएससी की तरफ से 19 अलग-अलग विभागों के लिए 210 पदों के भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 15 से 18 जून 2023 तक ली गई थी। मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए 625 उमीदवारों का चयन हुआ था। साक्षात्कार 24 अगस्त से लेकर6 सितंबर 2023 तक लिए गए थे, जिसमें 621 उम्मीदवारों ने भाग लिया था ।

अंबिकापुर के शुभम ने बताया, दिल्ली में तैयारी की। उन्हें बड़े भाई मुंगेली कलेक्टर राहुल देव और भाभी बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता प्रेरणा मिली। वे दूसरे प्रयास में सफल हुए। बिलासपुर के श्रेयांश पटेरिया ने बताया कि इंजीनियरिंग के बाद पीएससी की तैयारी शुरू की, तीसरे प्रयास में सफल रहे। दूसरे प्रयास में मेंस तक गए थे लेकिन चयन नहीं हो पाया था।

बिलासपुर की शिक्षा शर्मा तीसरे प्रयास में चयनित हुई हैं। उन्होंने बताया कि जीईसी बिलासपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद पीएससी की तैयारी शुरू की थी। रोज सात से आठ घंटे पढ़ती थीं।

टाप-10 में ये शामिल

1.सारिका मित्तल 1,003

2.शुभम देव 974

3.श्रेयांश पटेरिया 960

4.शिक्षा शर्मा 958

5.शुभांगी गुप्ता 957.50

6.पूजा पिंचा 957

7.मधु गवेल 944

8.संजय धीवर 942

9.अमन सिंह 929

10.रिचा बंसल925

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ चुनाव जीतने पर 3600 रुपए क्विंटल में धान खरीदेगी कांग्रेस, मंत्री रविंद्र चौबे ने किया एलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+