छत्तीसगढ़ चुनाव जीतने पर 3600 रुपए क्विंटल में धान खरीदेगी कांग्रेस, मंत्री रविंद्र चौबे ने किया एलान
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने सत्ता में बरकरार रहने के लिए जुगत जमा ली है। पिछले विधानसभा चुनाव में किसानों के समर्थन के सहारे सरकार बनने वाली कांग्रेस ने 2023 में जीत हासिल करने के लिए वही राह अपनाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपने अगले कार्यकाल तक 36 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदेगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 15 की बजाय 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा पूर्व में ही कर चुके हैं।
मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 75 पार बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार किसानों के समर्थन से ही सरकार बनेगी और आगामी कार्यकाल में किसानाें को धान की कीमत 3600 रुपए तक मिलेगी।
रविंद्र चौबे का कहना है कि इस वर्ष भी धान की कीमत पूरे देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ के किसानों को मिली। आने वाले साल धान की कीमत किसानाें को लगभग 2800 रुपए मिलेगी। एमएसपी में वृद्धि और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी के कारण से अगले कार्यकाल तक किसानों को 3600 रुपए कीमत मिलने लगेगी।
यह भी पढ़े रायपुर का तुलसी गांव हैं Youtubers Village, छत्तीसगढ़ सरकार बनाएगी डिजिटल स्किल सेंटर
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications